अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, मौतों का आंकड़ा 7 लाख पार; हर दिन 2000 लोगों की जा रही जान

By: Pinki Sat, 02 Oct 2021 09:43:54

 अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, मौतों का आंकड़ा 7 लाख पार; हर दिन 2000 लोगों की जा रही जान

कोरोना की तीसरी लहर से जूझ रहे अमेरिका में कोरोना से मौतों का आंकड़ा अब 7 लाख के पार पहुंच गया है। देश में वैक्सीन की मौजूदगी के बावजूद पिछले एक हफ्ते में हर दिन 2000 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि कोरोना वायरस के मामलों और मृतकों की संख्या में अमेरिका इस वक्त पहले स्थान पर है। जहां दुनियाभर के 19% कोरोना केस अमेरिका में हैं, तो वहीं 14% मौतें भी इसी देश में हुई हैं।

अमेरिका में मृतकों का आंकड़ा 6 लाख से 7 लाख पहुंचने में महज 3.5 महीने का समय लगा है। हालांकि, वैक्सिनेशन बढ़ने के साथ अब स्थिति नियंत्रण में आती दिख रही है। जहां सितंबर की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 93,000 तक पहुंच गई थी, वहीं अब यह आंकड़ा 75,000 पर आ गया है। संक्रमितों का औसत आंकड़ा भी प्रतिदिन 1,12,000 पर है। पिछले ढाई हफ्ते में संक्रमितों की संख्या में यह लगभग एक तिहाई की गिरावट है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में कोरोना से मौतों का आंकड़ा जल्द ही 50 लाख के पार चला जाएगा। दुनिया भर में फिलहाल कोरोना के डेल्टा वैरियंट ने कहर मचाया है। सितंबर मध्य में डेल्टा वैरियंट के केस 1,17,625 के अपने सबसे उच्चतम स्तर (पीक) से नीचे आ चुके हैं। इसके बावजूद अमेरिका समेत कई देशों में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com